News
Submitted by Surendra Purohit on 2013-12-19 19:10:53
दिगम्बर जैन सन्त करेगें रात्रि विश्राम
कोशीवाडा प्रातः 10 बजे दिगम्बर जैन समाज के सन्तो ने गांवगुडा से विहार करते हुए नगर प्रवेश कीया। नगर प्रवेश के अवसर पर जैन समाज के कुन्दनमल, सुन्दरलाल, घमेरमल, मांगीलाल एवं अन्य श्रृद्धालु उपस्थित थे। जैन समाज के अलाव अन्य समाज के भी कई श्रृद्धालु सन्तो के दर्शन के लिए एकत्रित हुए। वैसे यहां दिगम्बर जैन धर्म को मानने वाला कोई धर्मावलम्बी नही हैं यहां मुख्य रुप से श्वेताम्बर तेरापंथी एवं स्थानकवासी जैन समाज के लोग निवास करते हैं। सवेरे 11 बजे जैन समाज की हवेली में सन्तो को भोजन कराया गया। दिगम्बर सन्तो के भोजन के तरिके को देखने के लिए कई श्रृद्धालु हवेली में एकत्रित हुए। लकडी के पाटले पर खडे रह कर एवं हथेली में रखा गया भोजन सन्तो ने कीया। दिगम्बर सन्त दिन में एक बार ही भोजन करते हैं। दोपहर 3 बजे व्याख्यान का आयोजन कीया गया जिसमें धर्म एवं मानवता से झुडे हुए पहलुओं पर लोगो को उपदेश दिया। व्याख्यान सुनने के लिए जैन समाज से अन्य समाज के श्रृद्धालुओं की संख्या अधिक थी। मांगीलाल ने बताया की कल प्रातः 7 बजे म.सा. सेमा के लिए प्रस्थान करेगें।
