News
Submitted by Surendra Purohit on 2014-09-03 18:51:46
गणपती की महाआरती
कोशीवाडा मुख्य गांव में जय गणेश नवयुवक मित्र मंडल द्धारा आयोजित नौ दिवशीय गणपती महोत्सव में मंगलवार को महाआरती का आयोजन कीया गया। महाआरती में गांव की सभी माताएं और बहने अपने अपने घरो से दीपक की थाली सजाकर लाई। समारोह स्थल को युवाओं ने लगभग पांच सौ दीपक से जगमगा दिया। आरती के समय सभी ने एक साथ अपने अपने दीपक से गजानन्द महाराज की आरती की तथा गणपती बापा मोरीया..... जैसे जयकारो के साथ समारोह स्थल गुंजायमान हो गया। मित्र मंडल के हेमन्त टेलर ने बताया कि महोत्सव में आज छप्पन भोग धराया जायेगा।
